फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोहड़ू चौक पर हाईटेक कैमरे स्थापित, यातायात पर 24 घंटे रहेगी पैनी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात नियमों की उल्लंघन करने वालों की पहचान करना होगा आसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। बाजार के मुख्य चौक पर अब यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से हाईटेक पीएनआर सर्विलेंस निगरानी कैमरे स्थापित किए गए हैं। आधुनिक कैमरों से चौक सहित आसपास के क्षेत्रों में वाहनों की आवाजाही पर 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी। विशेष रूप से रात्रि के समय भी कैमरों की सहायता से गतिविधियों पर स्पष्ट नजर रखी जा सकेगी। यह व्यवस्था क्राइम प्रीवेशन एंड डिटेक्शन मैनेजमेंट योजना के अंतर्गत लागू की गई है। कैमरों के माध्यम से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों की पहचान करना आसान होगा और दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाने में भी सहायता मिलेगी। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा आपराधिक घटना की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी इसी योजना के तहत क्षेत्र में कई निगरानी कैमरे लगाए गए थे, लेकिन लंबे समय से उनमें से कई कैमरे खराब पड़े थे और कार्य नहीं कर रहे थे। इसके कारण सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी रोहडू प्रणव चौहान ने बताया कि नए हाईटेक कैमरे स्थापित होने के बाद नगर में निगरानी व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाया गया है। प्रशासन की ओर से बताया गया कि कैमरों की नियमित देखरेख की जाएगी, ताकि भविष्य में तकनीकी खराबी के कारण निगरानी प्रणाली बाधित न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें