फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नायायण कप की विजेता टीम को मिलेगा 1.21 लाख का इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। उपमंडल के न्यू नोगली में 10 फरवरी से चौके-छक्के बरसेंगे। युवक मंडल मतरेवल की ओर से ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। नारायण कप की विजेता टीम को 1.21 लाख नकद राशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। उपविजेता टीम को 61,000 की राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। युवक मंडल के अध्यक्ष ईश्वर मेहता की अध्यक्षता में बैठक हुई। प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर आगामी रूपरेखा तैयार की गई। उन्होंने कहा कि नशा छोड़ो, खेल खेलो के मकसद से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता ग्रामीण स्तर पर खेली जाएगी। प्रतियोगिता में खेलने की इच्छुक टीमें 9 फरवरी तक पंजीकरण करवा सकती हैं। इस मौके पर उपाध्यक्ष माघू राम मेहता, सचिव अमन मेहता, सलाहकार मुकेश मेहता सहित अन्य युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें