फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: पंजाब की तर्ज पर संशोधित वेतनमान मांगने वाले लैब तकनीशियनों की अपील हाईकोर्ट में खारिज

Tue, 06 Oct 2026 09:45 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।

सार

अदालत ने स्पष्ट किया है कि कोई भी सरकार किसी दूसरे राज्य के वेतनमान या नियमों को अपनाने के लिए कानूनी रूप से बाध्य नहीं है। मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायाधीश बिपिन चंद्र नेगी की खंडपीठ ने एकल जज के फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि वेतनमान का निर्धारण करना एक नीतिगत निर्णय होता है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य के वरिष्ठ लैब तकनीशियनों को पंजाब राज्य के समान संशोधित वेतनमान देने से मना कर दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि कोई भी सरकार किसी दूसरे राज्य के वेतनमान या नियमों को अपनाने के लिए कानूनी रूप से बाध्य नहीं है। मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायाधीश बिपिन चंद्र नेगी की खंडपीठ ने एकल जज के फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि वेतनमान का निर्धारण करना एक नीतिगत निर्णय होता है। इसमें भर्ती का तरीका, योग्यता, पदोन्नति के अवसर, कर्तव्यों की प्रकृति और नियोक्ता (सरकार) की भुगतान करने की क्षमता जैसे कई कारक शामिल होते हैं।

विज्ञापन


अदालत ने हाल ही में सहकारी विभाग के निरीक्षकों से जुड़े एक अन्य समान मामले का उदाहरण देते हुए कहा कि कानूनन एक राज्य दूसरे राज्य की ओर से तय किए गए वेतनमानों को मानने के लिए विवश नहीं है। खंडपीठ ने इस संबंध में दायर अपील को खारिज कर दिया। यह अपील 53 कर्मचारियों की ओर से एकल जज के उस फैसले के खिलाफ दायर की गई थी, जिसने उनकी इस मांग को पहले ही नामंजूर कर दिया था। याचिकाकर्ताओं ने मांग की थी कि उन्हें पंजाब राज्य के वरिष्ठ लैब तकनीशियनों की तर्ज पर 1978 से संशोधित वेतनमान दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें