फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के अधिक उंचाई वाले क्षेत्रों में न जांए पर्यटक और अन्य लोग : उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार जिले में 19, 20, 22 और 23 जनवरी को भारी बर्फबारी की संभावना जताई गई है। उपायुक्त किनौर आबिद हुसैन सादिक ने आग्रह किया है कि मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर पहाड़ी वाले भागों और कंडो पर जाने का परहेज करें ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने ग्राम पंचायत प्रधानों और गैर सरकारी संगठनों से आग्रह किया कि मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने बताया कि जिले में किसी प्रकार की आपदा और दुर्घटना से निपटने के लिए जिला आपदा प्रबंधन के दूरभाष नंबर 85808-19827, 94594-57587 01786-223155-51,52,53,54 और टोल फ्री नंबर 1077 पर सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें