फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल अस्पताल में नहीं मूलभूत सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल (रोहडू)। सिविल अस्पताल चौपाल मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रहा है। अस्पताल में मरीज ठंड से कराह रहे हैं। अस्पताल की खिड़कियों में न तो पर्दे लगाए गए हैं और न ही ठंड से बचने का कोई अन्य साधन है। अस्पताल की बिजली भी खराब है। यही नहीं, वार्ड में हीटिंग प्वाइंट भी खराब पड़े हैं। अस्पताल में मरीजों के लिए हीटर की कोई व्यवस्था नहीं है। मरीजों के तीमारदार यदि बाजार से हीटर खरीद कर लाते भी हैं तो उन्हें चलाने के लिए हीटिंग प्वाइंट नहीं हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र मोहन मेहता ने बताया कि सिविल अस्पताल चौपाल में पूरे उपमंडल से मरीज इलाज करवाने पहुंचते हैं और उन्हें सुविधाएं न होने के कारण शिमला रेफर किया जाता है। घर-द्वार स्वास्थ्य सेवाएं न मिल पाने के कारण मरीज को चौपाल से शिमला सौ किलोमीटर दूर इलाज के लिए ले जाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अस्पताल की दशा सुधारने की मांग कई बार प्रदेश सरकार के समक्ष रखी गई बावजूद इसके अस्पताल की दशा को सुधारने के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि बिजली की लो वोल्टेज के कारण सिविल अस्पताल चौपाल में एक्सरे मशीन तक नहीं चल रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर अस्पताल की दशा को सुधारने के लिए कदम नहीं उठाए गए तो कांग्रेस सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें