फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों की सुविधा के लिए बनाई जाएगी नई पार्किंग

विज्ञापन
रिकांगपिओ अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेते उपायुक्त बैरवा। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। रिकांगपिओ अस्पताल की रोगी कल्याण समिति की बैठक उपायुक्त हेमराज बैरवा की अध्यक्षता में हुई। इसमें वर्ष 2020-21 के लिए 87 लाख रुपये के बजट को मंजूरी दी गई। वहीं वर्ष 2019-20 की ऑडिट रिपोर्ट को भी मंजूरी दी गई।
विज्ञापन

उपायुक्त एवं आरकेएस अध्यक्ष बैरवा ने जिले में बाल मृत्यु दर में सुधार लाने के लिए अहम कदम उठाने के आईसीडीएस और चिकित्सा विभाग को निर्देश दिए। उन्होंने संस्थागत प्रसूति को जिले में शत-प्रतिशत बनाने के भी निर्देश दिए। जिले के लोगों विशेषकर महिलाओं और बच्चों को पौष्टिक आहार के बारे में जागरूक करने को कहा। जिले में रिक्त मेडिकल, टेक्नीशियन के 7 और चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों को भरने का मामला प्रदेश सरकार से उठाया जाएगा। उन्होंने चिकित्सालय भवन की मरम्मत करने को भी लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल भवन में सौर ऊर्जा संचालित सेंटर हीटिंग प्रणाली की संभावनाएं तलाश करने के भी निर्देश दिए। पुराने ऑपरेशन थियेटर से नए बने ऑपरेशन थियेटर को जोड़ने के लिए आवश्यक कदम उठाने को भी मंजूरी दी गई। बैठक में चिकित्सकों के आवासों की मरम्मत, लैब परिसर के निर्माण, रोगियों की सुविधा के लिए नई पार्किंग निर्माण और 14 लाख के आवश्यक उपकरण खरीदने को भी मंजूरी दी गई। डीसी ने कहा कि रोगियों की सुविधा के लिए हरसंभव प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने रोगी पंजीकरण के दौरान रोगियों की सुविधा के लिए कुर्सियां लगाने के भी निर्देश दिए। अस्पताल परिसर में सभी सूचना पट् हिंदी भाषा में लगाने के भी निर्देश दिए। रोगियों व उनके साथ आने वाले तीमारदारों की सुविधा के लिए सन-रूम के निर्माण की संभावनाएं तलाशने को भी कहा। उपायुक्त ने बैठक के उपरांत अस्पताल के वार्डों, स्टोररूम, प्रयोगशाला, एक्सरे और अल्ट्रासाउंड रूम का भी निरीक्षण किया। वहीं, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। उन्होंने जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था के बारे में भी जानकारी दी। इस मौके पर विभिन्न विभागों से संबंधित सरकारी व गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें