फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ईसीजी सहित जरूरी चिकित्सा उपकरण खरीदने के प्रस्ताव पारित

विज्ञापन
विज्ञापन
संदासू अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की बैठक में विभिन्न विकास कार्यों पर मंथन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संदासू में रोगी कल्याण समिति की बैठक अध्यक्ष एवं एसडीएम रोहड़ू धर्मेश रामोत्रा की अध्यक्षता में हुई। इसमें रोहड़ू के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा बतौर विशिष्ट अतिथि केे रूप में मौजूद रहे। अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा कर उन्हें मंजूरी दी गई।

बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 में किए गए कार्यों की समीक्षा के साथ वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित बजट पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति के सचिव एवं बीएमओ डॉ. राजीव कुमार शासनी ने प्रोजेक्टर के माध्यम से गत वर्ष किए गए कार्यों और आगामी वित्तीय वर्ष के लिए प्रस्तावित बजट का ब्योरा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में विभिन्न स्रोतों से अस्पताल को करीब 7 लाख 45 हजार रुपये की आय होने का अनुमान है।
विज्ञापन

बैठक में समिति की अनुशंसा से अस्पताल की स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने, ईसीजी सहित आवश्यक चिकित्सा उपकरण खरीदने, अस्पताल भवन में शौचालयों के रखरखाव, पेयजल की सुविधा तथा निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए इनवर्टर व आपातकालीन विद्युत उपकरण खरीदने के प्रस्ताव पारित किए गए। इसके अलावा अस्पताल परिसर में बेहतर इंटरनेट सुविधा के लिए वाईफाई की सुविधा उपलब्ध करवाने की योजना बनाई गई।
विज्ञापन


बीएमओ एवं आरकेएस सचिव डॉ. राजीव कुमार शासनी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संदासू को सिविल अस्पताल में स्तरोन्नत करने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष रखने का आग्रह विधायक मोहन लाल ब्राक्टा से किया। उन्होंने अस्पताल को सिविल अस्पताल के रूप में विकसित करने के लिए आवश्यक मापदंडों और उपलब्ध आंकड़ों का प्रस्तुतीकरण भी किया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रोहड़ू के अध्यक्ष शिवपाल ठाकुर, चिड़गांव पंचायत समिति अध्यक्ष उत्तम ठाकुर, चिड़गांव नगर पंचायत पार्षद शमशेर ठाकुर, बीडीसी सदस्य कपिल देव घियाली, विशन वाल सहित रोगी कल्याण समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें