फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मेगा मल्टी स्पेशलिटी निशुल्क चिकित्सा शिविर आज

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। हिमालयन हेल्थ एनवायरनमेंट एंड सोशल वेलफेयर सोसायटी हिम रक्षक की ओर से 27 सितंबर को आनी में मेगा मल्टी स्पेशलिटी फ्री मेडिकल शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर हिमालयन मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल आनी में सुबह 9:00 से शाम 4:00 बजे तक आयोजित होगा। प्रतिष्ठित अस्पतालों के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम लोगों को निशुल्क चिकित्सा परामर्श और जांच की सुविधा उपलब्ध करवाएगी। शिविर में हृदय रोग, हड्डी, जोड़ रोग, बाल रोग, स्त्री, प्रसूति रोग, नेत्र रोग, त्वचा रोग, कान-नाक-गला, दंत चिकित्सा, पेट, लिवर रोग, कैंसर स्क्रीनिंग और सामान्य चिकित्सा सहित 12 से अधिक प्रमुख विभागों के विशेषज्ञ सेवाएं देंगे। हिम रक्षक सामाजिक संस्था के अध्यक्ष अमर चंद चौहान और महासचिव मोनू भारद्वाज ने बताया कि आईजीएमसी शिमला की डेंटल मोबाइल वैन के माध्यम से लोगों को दांतों की जांच, स्केलिंग, फिलिंग और डिजिटल एक्सरे की सुविधा भी निशुल्क उपलब्ध होगी। शिविर में दिव्यांगता की जांच के साथ दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने की सुविधा रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें