संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी के आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कराणा के जाबो में एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में पंचायत और आसपास के 96 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई।आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कराणा के प्रभारी एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ यशपाल राणा ने बताया कि शिविर में ग्रामीणों के बीपी, शुगर, एचबी और स्वास्थ्य की निशुल्क जांच की गई। शिविर में नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।
इस अवसर पर योग शिक्षक जीवानंद ने ग्रामीणों को योग और प्राणायाम के माध्यम से स्वस्थ और तंदुरुस्त रहने के बारे में जागरूक किया। शिविर में आयुर्वेदिक फार्मेसी अधिकारी हेमराज, आशा कार्यकर्ता उमा देवी, उमा, शशि बाला और निहाल चंद ने सेवाएं दीं। संवाद