फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: खाबड़ियां संडोली गांव में लोगों का जांचा स्वास्थ्य

विज्ञापन
बद्दी के संडोली गांव में जागरूकता शिविर में रोगियों की जांच करते हुए स्वास्थ्य वर्कर- संस्था।
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। खाबड़ियां संडोली गांव में ग्लेनमार्क फाउंडेशन के मोबाइल हेल्थ क्लीनिक के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर लगा। शिविर में गांव के लोगों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें निशुल्क दवाएं वितरित की गईं। इस दौरान कुल 46 मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया।
विज्ञापन

शिविर में सामान्य बीमारियों की जांच, परामर्श एवं आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। शिविर के दौरान एक स्वास्थ्य जागरूकता सत्र भी आयोजित किया गया। इस सत्र में लोगों को पोषण एवं संतुलित आहार के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें दैनिक भोजन में हरी सब्जियों, फलों, दालों एवं पौष्टिक तत्वों को शामिल करने, स्वच्छता बनाए रखने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. अंजलि गोयल, हेल्थ वर्कर ज्योति धीमान और सहायक दिनेश कुमार ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें