नित्थर(कुल्लू)। नित्थर के विश्राम गृह में ओपन हैंड्स एसजेवीएनएल लूहरी परियोजना के सौजन्य से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य जांच शिविर में स्त्री रोग, जिसमें विशेषत: महिला यूट्रस में हो रहे कैंसर के बारे में डॉ. हरीश नेगी ने महिलाओं को जागरूक किया।
उन्होंने कहा कि आज के समय में पहाड़ों में महिलाएं बहुत काम करती है फिर भी यह समस्या देखने को मिल रही है। बच्चों के विशेषज्ञ डॉक्टर संदीप कुमार ने भी बच्चों में हो रही कि तरह की बीमारियों से अवगत करवाया और उससे बचाव के उपाय के बारे में अवगत करवाया। इसके इलावा ओपन हैंड्स एनजीओ के फाउंडर जगत गौतम शर्मा और एनजीओ के सचिव विजय ठाकुर ने कहा कि हम न सिर्फ गांव में बल्कि हिमाचल के हर जिले, तहसील में ये काम कर रहे हैं और नेशनल लेवल पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान में सरकार के साथ मिलकर काम किया है।
ग्राम पंचायत नित्थर प्रधान जगदीश ठाकुर और देहरा की प्रधान सरोज बाला ने कहा इस तरह के स्वास्थ्य जांच शिविर का लोगों को काफी फायदा पहुंचता है। इसी तरह से आज के इस शिविर में ग्रामीणों ने लाभ उठाया है। इस मौके पर उप प्रधान नित्थर होशियार जोशी, एजीएम बलजीत और नीरज गौतम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।