फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नारा लेखन में गौरव, पोस्टर मेकिंग में नेहा प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी कॉलेज में आयोजित किया स्वास्थ्य जागरुकता कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय आनी में महिला प्रकोष्ठ की ओर से स्वास्थ्य जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज प्राचार्या डॉ. अनिता शर्मा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहीं। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। नारा लेखन प्रतियोगिता में गौरव वर्मा प्रथम, यामिनी द्वितीय रही। पोस्टर मेकिंग में नेहा पहला और योगेश्वरी ने दूसरा स्थान हासिल किया। कविता पाठ में आंशिक शर्मा ने पहला और यशवरी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रो. धर्मकीर्ति नेगी और प्रो. निर्मल ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी आनी इंद्र सिंह गर्ग, स्वास्थ्य शिक्षक मनसा राम, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर रागिनी ठाकुर और रीना ठाकुर मौजूद रहे। महिला प्रकोष्ठ समन्वयक डॉ. संगीता नेगी ने मुख्यातिथि का आभार जताया। मुख्यातिथि ने स्वास्थ्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि महिलाओं को अपने खान-पान और स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। महिलाओं की शिक्षा पर भी बल दिया, ताकि सभी महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो सकें। इंद्र सिंह गर्ग ने सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। स्वास्थ्य पर्यवेक्षक मनसा राम ने भी जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें