फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चाटी बाईपास पुल निर्माण के लिए बजट मुहैया करवाए सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर शहर के साथ सटी जगातखाना पंचायत के चाटी गांव में लोग विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं। समस्याओं के निवारण को लेकर बुधवार को जन कल्याण समिति चाटी, महिला मंडल और ग्रामीण लोक निर्माण विभाग के मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मिले। ग्रामीणों विभिन्न समस्याओं बारे मंत्री को ज्ञापन सौंपा और जल्द निवारण की मांग उठाई।
विज्ञापन

निरमंड खंड के एक दिवसीय दौरे के दौरान जगातखाना पंचायत के चाटी गांव की जन कल्याण समिति चाटी, महिला मंडल और ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मिला। ग्रामीणों ने मंत्री से रामपुर से चाटी के लिए बन रहे बाईपास पुल का जल्द निर्माण और इसके लिए बजट का प्रावधान करने की मांग उठाई। समिति ने कहा कि चाटी में बाईपास के निर्माण को लेकर वर्ष २००६-०७ में पुल का निर्माण किया जाना था, जो अब तक नहीं बन पाया है। उन्होंने कहा कि इस पुल के निर्माण से कुल्लू जिले की तुनन, खरगा, ब्रौ, जगातखाना, बक्खन, सरघा, कुश्वा और शिमला जिले की सरपारा पंचायत के हजारों लोग लाभान्वित होंगे। इसके अलावा समिति ने जीरो प्वाइंट तुनन से खरगा जीरो प्वाइंट तक सडक़ की टारिंग करने और सडक़ किनारे निकासी नाली का निर्माण करने की मांग उठाई है। ग्रामीणों ने कहा कि इस सडक़ की खस्ताहालत से क्षेत्र के लोगों का सफर खतरों भरा बना हुआ है। सडक़ पर बने गड्ढों में पानी भरा रहता है, जिस कारण आम लोगों और स्कूली बच्चों का सडक़ पर चलना मुश्किल बना हुआ है। कई बार मांग उठाने के बाद भी दयनीय बनी सडक़ में सुधार नहीं हो पा रहा। साथ ही उन्होंने कुणी खड्ड से प्राथमिक पाठशाला चाटी तक एंबुलेंस सडक़ के निर्माण की भी मांग उठाई। उन्होंने कहा कि सड़क से दूर होने के कारण स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को खासी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। उन्होंने सडक़ निर्माण की मंजूरी और बजट की उपलब्धता का मुद्दा उठाया। इसके अलावा ग्रामीणों ने चाटी गांव को सीवरेज प्रणाली से जोड़ने की भी मांग उठाई। ग्रामीणों ने कहा कि सीवेज की सुविधा न होने से क्षेत्र की गंदगी सतलुज नदी में जा रही है और पर्यावरण दूषित हो रहा है। उन्होंने मंत्री से जनहित को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में जल्द सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण की मांग उठाई है।

इस मौके पर जन कल्याण समिति अध्यक्ष मोहन लाल कपाटिया, सचिव राजेश नेगी, महिला मंडल चाटी प्रधान रेखा जोशी, सचिव संतोष, कौशल्या, रीता, बिमला, शकुंतला, श्यामदासी, लक्ष्मी, रूपा, कांता, बीरामणी, सत्या सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें