हिम परिवेश संस्था की बैठक में उठा अवैध खनन का मुद्दा
दोषियों के खिलाफ भी कार्रवाई करने के लिए उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। हिम परिवेश पर्यावरण संरक्षण समिति की बैठक में बीबीएन क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन पर चिंता जताई। संस्था पिछले कई वर्षों से बीबीएन क्षेत्र में क्रशर मालिकों व खनन माफियाओं की ओर से हो रहे अवैध खनन होने से करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान की आवाज उठा रही है। लेकिन प्रशासन व खनन विभाग इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश में अवैध खनन होने व गैर कानूनी क्रशर चलने के कारणों से प्रदेश को राजस्व घाटा हुआ है। पर्यावरण, पुलों, सिंचाई योजनाओं को भूमि कटाव से नुकसान हो रहा है।
हिम परिवेश संस्था के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार से मांग उठाई कि पिछले पांच सालों के दौरान खड्डों व नालों में हुए खनन की जांच किसी विशेष एजेंसी से कराई जाए। इस अवैध खनन के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। बैठक में एसडीएम नालागढ़ की ओर से पिछले एक वर्ष से अवैध खनन को लेकर संस्था के साथ बैठक न करने पर खेद प्रकट किया गया।
इससे पूर्व बैठक में संस्था के संगठन सचिव बंतराम सैणी के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। बैठक में प्रधान लक्ष्मी सिंह, रणविजय सिंह, हरबंस लाल सैणी, सुरेंद्र शर्मा, मान सिंह, बाल किशन शर्मा, हरदीप सिंह, नरेंद्र सिंह ने भाग लिया।