संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। गोविंद बल्लभ पंत राजकीय महाविद्यालय रामपुर में वीरवार को राजनीतिक विज्ञान विभाग की गठित संगठन विधयनी द्वारा संविधान जागरुकता अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रतियोगिता (पक्षपाती मीडिया), वाद विवाद ( इंडिया व भारत), नारा लेखन (राजनीति व आरक्षण), पोस्टर (वासुदेव कुटुंभकम), कविता वाचन (वकील व व्यापार), निबंध लेखन (सहकारी संघवाद) प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। भाषण प्रतियोगिता में अंकिता ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि नीरज द्वितीय और नमिता तृतीय स्थान पर रहीं। वाद विवाद प्रतियोगिता में तनिषा और कनुप्रिया प्रथम, कशिश और रिया द्वितीय स्थान पर रहे। नारा लेखन में साक्षी व स्मृति, पोस्टर मेकिंग में सानिया, ईशा, मोहित और कविता वाचन में साक्षी, स्मृति, आर्यन, निबंध लेखन में हिमालयन, मोहित और आंचल ने क्रमश प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष प्रो. कपूर चंद ने सभी विद्यार्थियों को राजनीतिक विज्ञान का छात्र होने के नाते संविधान और उसके सिद्धांतों को आम जनता के बीच पहुंचाने का संदेश दिया।