फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे का कारोबार कर रहे लोगों की सूचना दें : चौहान

विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल स्कूल में नशे की रोकथाम को लेकर शिविर का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहडू)। उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौपाल में नशा रोकथाम को लेकर शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला कल्याण अधिकारी केवल राम चौहान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
उन्होंने कहा कि जिला शिमला में नशे की चपेट में युवा पीढ़ी धंसती जा रही है। इसके लिए जन सहभागिता को बढ़ाने की दिशा में व्यापक कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की है कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों की सूचना पुलिस और प्रशासन को दें। क्योंकि दिन-प्रतिदिन नशा युवा पीढ़ी को कमजोर कर रहा है। रिसोर्स पर्सन तहसील कल्याण अधिकारी चौपाल आशा तोमर ने नशा एवं महिलाओं के प्रति हो रहे अत्याचारों के बारे में जानकारी दी। नशीले पदार्थों के प्रकार और इसके से शरीर और जीवन पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव एवं इससे संबंधित कानून के बारे में अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नशा बहुत भयानक और धीमा जहर के समान है। नशे की लत पड़ने पर अपने लिए नशा उपलब्ध करने के लिए वह व्यक्ति अपना सब कुछ दांव पर लगाते हुए जीवन बर्बाद कर लेता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को नशे से दूर रहना चाहिए तथा ऐसे किसी पदार्थ का सेवन न करें जिससे नशा होता है तथा ऐसे व्यक्तियों के साथ भी न रहे जो नशा करते हैं। डायरेक्टर मानव सेवा कल्याण समिति केशव राम लोदटा ने कहा संस्था द्वारा नशा करने वाले की पहचान कैसे की जाए के विषय पर केंद्रित किया जा रहा है। बच्चों को नशा न करने की शपथ भी दिलाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें