फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: डकोलढ़ में पंखे से फंदा लगा युवती ने कर ली आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
किराये के कमरे में रहती थी, कंप्यूटर का कर रही थी कोर्स
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन की शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। पुलिस थाना रामपुर के तहत डकालेढ़ क्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवती ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह मामला वीरवार शाम को पेश आया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस थाना रामपुर से मिली जानकारी के मुताबिक वीरवार शाम को इशिता (18) पुत्री तुला राम निवासी गांव देवनगर, तहसील रामपुर, जिला शिमला जो वर्तमान में डकोलढ़ क्षेत्र में रह रही थी, उसने कमरे में पंखे से दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वीरवार शाम करीब 4:30 बजे ट्यूशन पढ़ने आए बच्चों ने कमरे की खिड़की से देखा तो युवती पंखे से लटकी हुई थी। इसके बाद पड़ोसियों ने कमरे के रोशनदान की ग्रिल तोड़ी और दरवाजा खोला। उन्होंने युवती को फंदे से नीचे उतारा और उपचार के लिए रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सा अधिकारी ने युवती को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने शव का परीक्षण उसकी माता की उपस्थिति में किया। जांच के दौरान शरीर पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं पाए गए। केवल गर्दन पर वी आकार का निशान पाया गया। घटनास्थल से बरामद दुपट्टे को पुलिस ने सबूत के तौर पर कब्जे में ले लिया है। कमरे में कोई सुसाइड नोट या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में परिजनों और रिश्तेदारों ने किसी प्रकार का संदेह नहीं जताया है। युवती डकोलढ़ में किराये के कमरे में रहती थी और कंप्यूटर का कोर्स कर रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस थाना रामपुर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें