फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र सरपारा में चरमराई स्वास्थ्य सेवाएं, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन साल से चिकित्सक, फार्मासिस्ट और एएनएम सहित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का पद रिक्त
विज्ञापन

लोगों को नहीं मिल रहा घरद्वार स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल की दुर्गम पंचायत सरपारा के हजारों ग्रामीण को घरद्वार स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए तरसना पड़ रहा है। प्राथमिक उपचार और छोटी सी बीमारी के लिए ग्रामीणों को 40 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ रहा है। आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र सरपारा में बीते तीन साल से चिकित्सक, फार्मासिस्ट और एएनएम सहित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का पद रिक्त पड़ा है। ऐसे में ग्रामीणों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर मायूसी हाथ लग रही है। स्टाफ न होने से मरीज खांसी-जुकाम के लिए भी रामपुर जाकर उपचार करवाने को मजबूर हैं। स्टाफ की कमी के कारण हजारों मरीज परेशानियां झेल रहे हैं। पंचायत के हजारों मरीजों को उपचार के लिए 40 किलोमीटर दूर रामपुर जाना पड़ रहा है। स्वास्थ्य केंद्र से सरपारा, समेज, कांधार, शिलाभावी, सुघा और सिकासेरी गांव के हजारों लोग लाभान्वित होते हैं। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग से जल्द स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ की तैनाती करने की मांग उठाई है।
सरपारा पूर्व पंचायत प्रधान मोहन कपाटिया, चुनी लाल नेगी, राजेंद्र, महेंद्र, कविता चौहान, शकुंतला, कांता देवी, जगत कपाटिया और राम सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि बीते तीन वर्ष से स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ की कमी चल रही है। प्रतिनिधिमंडल कई बार प्रदेश सरकार से स्टाफ की तैनाती को लेकर मिला है, लेकिन अभी तक कोई तैनाती नहीं हो पाई है। ग्रामीणों ने कहा कि चिकित्सक और फार्मासिस्ट न होने से ग्रामीणों को उपचार के लिए कई किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार और आयुर्वेदिक विभाग से रिक्त पदों को भरने की मांग की है, ताकि क्षेत्र के लोगों को घरद्वार पर ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुर्वेदिक विभाग रामपुर के बीएमओ डॉ. राहिणी शर्मा ने कहा कि रिक्त पदों को लेकर सरकार से समय-समय पर पत्राचार किया जा रहा है। उम्मीद है कि स्वास्थ्य केंद्र में जल्द ही रिक्त पदों को भरा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें