फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रौनी खड्ड में बाढ़ से एनएच पर पांच घंटे वाहनों की आवाजाही बाधित

विज्ञापन
ब्रौनी खड्ड आया मलबा - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। ब्रौनी खड्ड में बाढ़ आने से पांच घंटे तक शिमला-किन्नौर नेशनल हाईवे-5 करीब पांच घंटे तक वाहनों की आवाजाही के लिए बाधित रहा। हाईवे बाधित होेने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लगी रही। इस वजह से हजारों लोगों को परेशानियों से दो चार होना पड़ा। सूचना मिलते ही एनएच प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर मार्ग को बहाल करने का कार्य शुरू किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार घटना बुधवार सुबह ब्रौनी खड्ड में अचानक बाढ़ आ गई। इस वजह से पानी के तेज बहाल के कारण बड़ी मात्रा में मलबा एनएच पर आ गया। इसके साथ ही सड़क का एक हिस्सा भी ढह गया। सुबह करीब 5:00 बजे प्रशासन को मार्ग अवरुद्ध होने की सूचना मिली। इसके बाद एनएच प्राधिकरण की टीम मशीनों के साथ मौके पर पहुंची और मार्ग को बहाल करने का काम शुरू किया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। इस वजह से जिले के हजारों लोग घंटों जाम में फंसे रहे।
बाढ़ से एनएच मलबे से भर गया था। इसमें बड़ी-बड़ी चट्टानें और मलबा सड़क के काफी बड़े हिस्से में फैल गया। भारी मलबे के कारण सड़क के दोनों तरफ भूमि कटाव से भी सड़क को काफी क्षति हुई है। नेशनल हाईवे प्राधिकरण ने मशीनों से पत्थरों और मलबे को तेजी से हटाकर 10:00 बजे मार्ग को कड़ी मशक्कत के बाद बहाल किया। इसके बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली। ज्यूरी से मौके पर पहुंचे नेशनल हाईवे प्राधिकरण के जेई प्रदीप पटियाल ने बताया कि बाढ़ के कारण सड़क को काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

ब्रौनी खड्ड में बरसात के मौसम में अकसर पानी के साथ काफी मलबा आता है। विभाग ने स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त व्यवस्था के कारण पांच घंटों में ही मार्ग को बहाल कर दिया।
विज्ञापन

किशोरी लाल सुमन, अधिशासी अभियंता, नेशनल हाईवे रामपुर मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें