फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकांगपिओ में निष्पक्ष मतदान के लिए निकाला फ्लैग मार्च

विज्ञापन
किन्नौर में फ्लैग मार्च के जरिए लोगों को दिया स्वच्छ मतदान का संदेश। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। केंद्रीय सशस्त्र बल के भारतीय-तिब्बत सीमा पुलिस बल, किन्नौर पुलिस और रिजर्व पुलिस बटालियन के जवानों ने मंगलवार को किन्नौर जिले के कल्पा से रिकांगपिओ बाजार तक फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान उपायुक्त अपूर्व देवगन और पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि यह फ्लैग मार्च 30 अक्तूबर को होने वाले उपचुनाव के दृष्टिगत करवाया गया, ताकि जिले के मतदाता बिना किसी भय और प्रलोभन से मताधिकार का प्रयोग कर सकें। उन्होंने कहा कि पुलिस और जिला प्रशासन का यह दायित्व है कि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो और मतदाताओं में कानून व्यवस्था को लेकर किसी भी प्रकार का संशय न हो।
इसके साथ ही असामाजिक तत्वों को यह भी संदेश देना फ्लैग मार्च का उद्देश्य है कि वे किसी भी प्रकार का ऐसा कार्य न करें, जिससे मतदान प्रक्रिया प्रभावित हो। अपूर्व देवगन ने जिले के सभी मतदाताओं से बिना किसी भय और प्रलोभन के मतदान करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें