फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बजट के अभाव में लटका पुल का निर्माण, कलवर्ट के ऊपर बहने लगा पानी

विज्ञापन
गानवी में कलवट के ऊंपर पहुंचा पानी, कभी भी कट सकता है तीन पंचायतों का संपर्क। संवाद
विज्ञापन
ग्राउंड रिपोर्ट : आपदा के पांच महीने बाद भी गानवी में नहीं बदले हालात
विज्ञापन

. तीन पंचायतों का कभी भी कट सकता है संपर्क
. लोक निर्माण विभाग ने विद्युत बोर्ड को भेजा एस्टीमेट, बजट के अभाव में लटका कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
रामपुर बुशहर उपमंडल के दुर्गम 15/20 क्षेत्र की तीन पंचायतों की दुश्वारियां आपदा के पांच महीने बाद भी दूर नहीं हो पाई हैं। आपदाग्रस्त गानवी क्षेत्र में विद्युत बोर्ड की ओर से लगाया पुल बाढ़ में बह गया था, जिसके बाद से यहां कलवर्ट के सहारे यातायात व्यवस्था चल रही है। बीते दिनों से गानवी खड्ड का जलस्तर बढ़ा है। खड्ड का पानी कलवर्ट के ऊपर पहुंच गया है। ऐसे में यदि बर्फबारी और बारिश होती है, तो जलस्तर बढ़ने से तीन पंचायतों की यातायात व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। क्षेत्र के ग्रामीणों ने सरकार और जिला प्रशासन से जल्द यहां पुल और सड़क के निर्माण की मांग उठाई है। बीते वर्ष अगस्त महीने में खड्ड में बाढ़ आने से गानवी में भारी नुकसान हुआ था। बाढ़ की चपेट में आने से खड्ड पर बना वाहन योग्य पुल बह गया था और सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। बाढ़ से पहुंची क्षति के कारण गानवी, कूट और क्याव पंचायत के ग्रामीणों को लंबे समय तक आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ी थी। यहां सड़क का करीब तीन किलोमीटर हिस्सा और पुल बिजली बोर्ड के अधीन है। इसे लोक निर्माण विभाग को सौंपने की कवायद भी शुरू हुई थी, लेकिन अब तक मामला ठंडे बस्ते में है। हालांकि, अब लोक निर्माण विभाग ने पुल बनाने को लेकर प्राक्कलन तैयार कर बिजली बोर्ड प्रबंधन को भेजा है, लेकिन कई महीने बीतने के बाद भी कोई प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। बाढ़ के बाद यहां कलवर्ट बनाकर वाहनों की आवाजाही तो शुरू हुई, लेकिन अब खड्ड का जलस्तर बढ़ने के कारण कभी भी यातायात ठप हो सकता है। बीते दिनों से खड्ड का जलस्तर बढ़ा और पानी कलवर्ट के ऊपर से बहने लगा है। यदि आगामी समय में बर्फबारी और बारिश हुई, तो यहां सफर करना खतरों भरा हो सकता है। तेज पानी के बहाव में कलवर्ट को भी क्षति पहुंच सकती है, जिससे तीन पंचायतों के ग्रामीणों को आवाजाही करने में परेशानी झेलनी पड़ सकती हैं। ग्रामीणों में सरकार के इस उदासीन रवैये को लेकर रोष है।
प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की जल्द हो भरपाई

कूट पंचायत प्रधान रतन डोगरा, गानवी पंचायत उप प्रधान जगदीश, अनिल, विक्की, राजेश कुमार, जय प्रकाश और मुकेश ने बताया कि प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की जल्द भरपाई होनी चाहिए। यदि समय रहते ऐसी जगहों पर काम शुरू नहीं किया गया, तो आने वाले समय में यहां और ज्यादा नुकसान होने की संभावना बढ़ जाएगी। गानवी खड्ड में जलस्तर बढ़ने से पानी कलवर्ट के ऊपर से बहने लगा है। उन्होंने प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग से समस्या का जल्द स्थायी समाधान करने के लिए जल्द पुल लगाने की मांग की है, ताकि दुर्गम क्षेत्र के लोगों की आवाजाही प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुल निर्माण को लेकर बिजली बोर्ड को प्राक्कलन तैयार कर भेजा है। बोर्ड प्रबंधन से कई बार पत्राचार भी किया गया है, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं आया है। बजट प्राप्त होते ही पुल का निर्माण कार्य शुरू हो पाएगा। - राहुल,
सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग सराहन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें