नित्थर(कुल्लू)। उपतहसील नित्थर के तहत दुराह पंचायत के साथ लगते शेगरी में रविवार को एक जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक समेत चार लोग घायल हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल चालक को प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है।
पुलिस थाना निरमंड के मुताबिक दुराह के शेगनी गांव के पास रविवार को एक जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के समय गाड़ी में चार लोग सवार थे। इसमें वाहन मालिक एवं चालक महिंद्र (38), पुत्र निरथ सिंह, बेटी, पत्नी और एक अन्य महिला को हल्की चोटें आई हैं। चालक महिंद्र को नित्थर में प्राथमिक उपचार के बाद उसे आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। गनीमत रही कि हादसे के समय वाहन सड़क के साथ लगते खेत में टिक गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।