फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: किरण खड्ड के पास कार और डंपर की टक्कर में पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में गंभीर एक महिला को आईजीएमसी शिमला किया रेफर
विज्ञापन

एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत पांच हुए घायल


संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के पूह में एनएच-पांच पर किरण खड्ड के पास एक कार और डंपर में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत पांच लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए रिकांगपिओ अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं, हादसे में गंभीर घायल महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह कार एचपी 41-2537 में सवार होकर पांच लोग काजा से शिमला की ओर आ रहे थे। सुबह करीब सवा 11 बजे किरण खड्ड के पास पहुंचे, तो शिमला की ओर से आ रहे डंपर की कार के साथ जोरदार टक्कर हो गई। कार और डंपर की जोरदार टक्कर के कारण कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। इस हादसे में किन्नौर जिला की तहसील काजा के पोह गांव के कार का मालिक एवं चालक 30 वर्षीय टाशी छेरिंग, उसकी पत्नी 30 वर्षीय पासंग लामा, आठ वर्षीय बेटी तेंजिन सोमो, 5 वर्षीय बेटी तेंजिन लामा और 38 वर्षीय तेंजिन डोलमा घायल हो गए। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस थाना पूह को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी देवराज पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को 108 एंबुलेंस से क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ पहुंचाया। चिकित्सकों ने गंभीर घायल तेंजिन डोलमा को प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। कार्यवाहक एडीएम पूह डॉ. शशांक गुप्ता ने बताया कि हादसे में घायल हुए लोगाें को पांच&पांच हजार रुपये की फौरी राहत राशि जल्द जारी की जाएगी।
विज्ञापन


इस हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत पांच लोग घायल हो गए हैं, जिनका रिकांगपिओ अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे की घायल एक महिला को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी हुई है। - नवीन जाल्टा, डीएसपी रिकांगपिओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें