फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शारबो में 25.50 करोड़ से बनेगा पहला हेलीपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के हजाराें लोगाें को मिलेगा हेली सेवा का लाभ, पर्यटन को लगेंगे पंख
विज्ञापन

आपदा और बर्फबारी में राहत कार्य में अहम भूमिका निभाएगा हेली पोर्ट
पीडब्ल्यूडी ने तैयार की डीपीआर, मंजूरी मिलते काम होगा शुरू
बीरबल नेगी
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर के हजारों लोगाें को जल्द ही हेली सेवाओं का लाभ मिलेगा। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ के साथ लगते शारबो में जल्द ही हेली पोर्ट का निर्माण होगा।
करीब 25.50 करोड़ की लागत से यहां हेलीपोर्ट बनेगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने डीपीआर तैयार कर मंजूरी को भेजी है। जिले में हेलीपोर्ट बनने से जहां किन्नौर में पर्यटन को पंख लगेंगे, वहीं आपदाओं के दृष्टिगत संवेदनशील किन्नौर में प्राकृतिक आपदाओं के समय में भी राहत कार्यों करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

जिले में पर्यटन विभाग का पहला हेली पोर्ट रिकांगपिओ के साथ शारबो में बनेगा। इसके लिए पर्यटन विभाग ने स्थान चयनित कर लिया है। विभाग ने करीब 25.50 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार कर दी है। जल्द ही मंजूरी मिलते ही टेंडर अवॉर्ड कर इसका कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। शारबो में बन रहे इस हेलीपोर्ट में यात्रियों के लिए टर्मिनल भवन, फायर स्टेशन भवन, हेंगर, फुटपाथ सहित अन्य तरह के निर्माण कार्य शामिल हैं। किन्नौर जिले में पर्यटन विभाग का यह इकलौता हेलीपोर्ट होगा। अब तक जिले के सांगला स्थित जेएसडब्ल्यू हेलीपैड, पूह के सेना मैदान और जिला मुख्यालय रिकांगपिओ के आईटीबीपी मैदान में ही हैलीकॉप्टर उतरते हैं।
गौर हो कि जिले के लोगाें को हेली पोर्ट बनने से शिमला, चंडीगढ़ और अन्य स्थानों में जाने की सुविधा मिलेगी। आपदा के समय भी राहत कार्यों को अंजाम देने के लिए हेलीपोर्ट काफी मददगार साबित होगा। पर्यटन की दृष्टि से भी हेलीपोर्ट काफी अहम भूमिका निभाएगा। हेलीपोर्ट बनने से पर्यटकों को भी हवाई सेवाओं का लाभ मिल पाएगा।
जिला परिषद सदस्य हितेश नेगी और वीसीसी अध्यक्ष बटसेरी त्रिलाेक सिंह नेगी ने बताया कि शारबो में हेलीपोर्ट बनने से जहां जिले में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। वहीं लोग कम समय शिमला, चंडीगढ़ अन्य स्थानाें पर जा सकेंगे।
विज्ञापन

जिला पर्यटन अधिकारी एवं एसडीएम कल्पा डॉ. शशांक गुप्ता ने बताया कि हेली पोर्ट निर्माण को लेकर डीपीआर तैयार कर दी है। टेंडर अवाॅर्ड कर जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा। हेलीपोर्ट बनने से जिले के हजारों लोगों सहित देश विदेश से किन्नौर आने वाले हजारों पर्यटकाें को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें