फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहली बार डाइट रिकांगपिओ ने मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रिकांगपिओ ने बचत भवन में पहली बार वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश वन विकास निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी रहे। वहीं, विशिष्ठ अतिथि के रूप में जिला चेयरमैन निहाल चारस भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने सफल आयोजन के लिए प्रिंसिपल और स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से किसी भी तरह की बजट की कमी नहीं है। यह कार्यक्रम पारितोषिक वितरण ही नहीं अपितु संस्था को मजबूत करने का भी कार्यक्रम था। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी एवं प्रिंसिपल जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कुलदीप नेगी ने अब तक डाइट के कार्यों और सफलता पर रिपोर्ट प्रस्तुत किया। इस पारितोषिक वितरण समारोह में गांव स्तर के स्कूलों में छात्रों को बेहतर शिक्षा देकर विद्यार्थियों का भविष्य उज्ज्वल बनाने वाले सभी शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
वहीं, वर्ष 2020 से 2022 तक ब्लॉक और जिला स्तर पर सरकारी पाठशालाओं के तीसरी, पांचवीं ,आठवीं,10वीं और 10 +2 कक्षाओं के वार्षिक परीक्षाओं में प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। वहीं डीएलएड प्रशिक्षु छात्रों में 2015 से 2021 तक प्रथम और दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसपी किन्नौर अशोक रतन, उच्च शिक्षा उपनिदेशक बसंत नेगी, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक अशोक नेगी, शिक्षा उपनिदेशक निरीक्षण पदम बिष्ट, किनफेड चेयरमैन दौलत नेगी, बीडीसी अध्यक्ष गंगा राम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें