फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मांदली में दो मजिला मकान जलकर राख, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
तकलेच के मांदली गांव में दो मंजिला मकान मेंदेर रात एक बजे अचानक आग लगने से मकान जलकर राख
विज्ञापन
ग्रामीणों ने समय रहते आग पर पाया काबू, अन्य घरों को आग से बचाया
विज्ञापन


पीड़ित परिवार को प्रशासन ने दस हजार की फौरी राहत की प्रदान

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की तकलेच पंचायत के मांदली गांव में देर रात एक बजे एक दो मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। इस घटना में दो मंजिला लकड़ी का मकान जल कर राख हो गया। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, ग्रामीणों ने समय रहते आग पर काबू पाकर दूसरे घरों को बचा लिया। पुलिस थाना रामपुर की जानकारी के अनुसार उप तहसील तकलेच के मांदली गांव में वीरवार रात करीब एक बजे रोशन लाल के दो मंजिला मकान में अचानक आग भड़क गई। इस घटना में दो मंजिला मकान के दो कमरे जलकर राख हो गए। जिस समय आग लगी उस समय रोशन लाल का बेटा और बहु मकान के निचले वाले रसोईघर में सोए हुए थे। उनको आग लगने की भनक तक नहीं लगी। पड़ोसी संतोष ने आग की उठती लपटों को देखा। वह तुरंत अपने कमरे से बाहर निकला और रोशन के बेटे को उठाया। इसके बाद ग्रामीणों को भी सूचना दी। ग्रामीणों ने मिलकर राहत कार्य शुरू कर दिया और समय रहते रोशन के परिवार और दूसरे घरों को आग की चपेट में आने से बचा लिया। इस दौरान बाजवा गांव से सुरेश, प्रदीप, महेंद्र, सुरेंद्र, संतोष और छह नेपाल मूल के लोग भी मदद के लिए पहुंचे। गनीमत रही कि आग पर समय रहते काबू पाया लिया, वरना साथ लगते घर भी इस आग की चपेट में आ जाते। ग्रामीणों की सजगता और तत्परता के कारण आग को बुझाने में सफलता मिल पाई। शुक्रवार सुबह आग लगने की सूचना रोशन ने पुलिस और प्रशासन की दी। सूचना मिलते ही राजस्व विभाग का दल मौके पर पहुंचा और नुकसान का आकलन करने में जुट गया है। पुलिस भी मकान में आग लगने के कारणों की छानबीन कर रही है। इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

नुकसान का आकलन किया जा रहा

एसडीएम रामपुर निशांत तोमर ने बताया कि मांदली गांव में आग लगने से दो मंजिला मकान जलने की सूचना मिली है। मौके पर राजस्व विभाग के पटवारी को भेजा गया है, जो नुकसान का आकलन कर रहे हैं। प्रभावित परिवार को 10 हजार रुपये की फौरी राहत जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें