फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमफेड के ज्यूरी गोदाम समेत डिपुओं में नहीं मिल रही खाद

विज्ञापन
NPK Fertilizer Bag
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। हिमफेड के ज्यूरी स्थित खाद स्टोर में 12:32:16 और 15:15:15 खाद की भारी किल्लत चल रही है। क्षेत्र के बागवानों को समय पर खाद न मिलने से खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

डिपुओं में खाद न आने के कारण बागवान बाजार से महंगे दामों पर इसे खरीदने के लिए मजबूर हैं। इसके चलते बागवानों को महंगाई की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। गौरतलब है कि इस सीजन में 12:32:16 खाद की खेप डिपुओं में पहुंची ही नहीं।
वहीं 15:15:15 खाद भी पिछले कई दिनों से स्टोर में उपलब्ध नहीं है। इस कारण लोगों को बाजार का रुख करना पड़ रहा है। ज्यूरी खाद डिपो से ज्यूरी, सराहन, दोफदा, मशनू, धारगौरा, 15/20 क्षेत्र और किन्नौर के निचार ब्लॉक के बागवानों को खाद की आपूर्ति की जाती है। खाद डिपो में न मिलने से बागवान सब्सिडी से भी वंचित हैं।
विज्ञापन

बागवान चतर, दिनेश, विनोद, सुनील, दीवान, बलवंत, शिव दत्त, राकेश और सोहन ने सरकार और प्रशासन से जल्द खाद की आपूर्ति करने की मांग की है।
हिमफेड रामपुर के एरिया मैनेजर एफसी शर्मा ने बताया कि 12:32:16 खाद इस बार आई नहीं है। 15:15:15 खाद भी ज्यूरी, कुमारसैन और थानाधार समेत कई स्टोरों पर अभी उपलब्ध नहीं है। 15:15:15 खाद कुछ दिनों में पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें