फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कंडाघाट में किसानों को मिलेगा सिंचाई योजना का लाभ

Sun, 29 Oct 2023 11:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
जदारी में सिंचाई एवं जल प्रबंधन प्रशिक्षक शिविर आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट(सोलन)। कृषि विभाग हिमाचल प्रदेश की फसल विविधिकरण प्रोत्साहन योजना के तहत मंगलवार को कंडाघाट उपमंडल के जदारी गांव में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। शिविर में जाइका के ब्लॉक परियोजना अधिकारी अरुण शर्मा, डॉ. तनवी, शिवानी व सक्षम ठाकुर बतौर स्रोत व्यक्ति रहे।
विज्ञापन

उन्होंने शिविर में उपस्थित किसानों को पानी के बेहतर प्रबंधन की जानकारी दी। उन्होंने परियोजना के तहत जदारी, ध्याडी धाली गांवों में राधा कृष्ण कृषक विकास समिति के माध्यम से परियोजना के तहत किए जाने वाले कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। इसमें सहयोग, भागीदारी और इसका समुचित लाभ उठाने का आह्वान किया। परियोजना अधिकारियों ने जादरी, ध्याडी और धाली में बन रही प्रवाह सिंचाई योजना, बारिश से किसानों के खेतों को हुए नुकसान और परियोजना के तहत इस क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस मौके पर केवीए के प्रधान प्रद्युमन ठाकुर, सचिव रमेश ठाकुर, प्रगतिशील किसान राम स्वरूप, सोहन सिंह, अनिल कुमार, ईश्वर शर्मा, शिव सिंह ठाकुर, सुषमा ठाकुर, सुनीता शर्मा और कई जन प्रतिनिधियों सहित 60 प्रतिभागी महिला और पुरुष किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें