फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नगर परिषद क्षेत्र के सभी 9 वार्डों में परिवार रजिस्टर का सर्वेक्षण कार्य पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
किसी परिवार का नाम दर्ज न हुआ हो तो 10 फरवरी से पहले प्रविष्टि करें सुनिश्चित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप नगर परिषद रामपुर ने सभी 9 वार्डों में परिवार रजिस्टर का सर्वेक्षण कार्य पूर्ण कर लिया है। नगर परिषद रामपुर के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने जारी बयान में यह बात कही। उन्हाेंने बताया कि यदि किसी कारणवश किसी परिवार या परिवार के किसी सदस्य का नाम इस सर्वेक्षण में दर्ज नहीं हो पाया है, तो संबंधित परिवार अपनी प्रविष्टि सुनिश्चित करने के लिए संबंधित सर्वेक्षण कर्मी या लोकमित्र केंद्र रामपुर से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह सर्वेक्षण नगर परिषद रामपुर के सभी 9 वार्डों पिप्टी मोहल्ला, पदम नगर, रघुनाथ/सत्य नारायण मोहल्ला, अखाड़ा मंदिर, निचला डकोलढ़, ऊपरी डकोलढ़, चूहाबाग/रचोली और खनेरी में किया गया है। नगर परिषद के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने नगर परिषद रामपुर के समस्त नागरिकों से अपील की है कि नगर के महत्वपूर्ण अभिलेखों के संरक्षण एवं अद्यतन के लिए सर्वेक्षण कर्मियों का सहयोग करें। परिवार रजिस्टर को अंतिम रूप दिए जाने से पूर्व 10 फरवरी तक अपनी प्रविष्टि अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें