फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सेरी-मझाली में देव आगमन के साथ सावन मेला शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
देवता साहिब दोगणू लालसा और देवलू नाचते-गाते पहुंचे मंदिर
विज्ञापन


खंटू महाराज के सानिध्य में मनाया जा रहा पारंपरिक मेला

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। तकलेच पंचायत के सेरी-मझाली गांव में सावन मेला शुरू हो गया है। देवता साहिब दोगणू लालसा के आगमन के साथ दो दिवसीय मेले का आगाज हुआ। शनिवार को देवता साहिब दोगणू और देवलू नाचते-गाते हुए मेला मैदान पहुंचे। यहां पहुंचने पर देवता साहिब खंटू, कमेटी के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया।

सेरी-मझाली गांव में दो दिन तक पारंपरिक मेला सजेगा। यह मेला आराध्य देवता साहिब खंटू महाराज के सानिध्य में मनाया जा रहा है। सैकड़ों लोगों ने देवता साहिब के समक्ष शीश नवाया और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। मेले में ग्रामीण और देवलुओं ने नाटी डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


तकलेच पंचायत प्रधान सुनील कायथ ने कहा कि दो दिवसीय मेला शुरू हो गया है। रविवार को दिनभर मेले में नाटियों का दौर चलेगा। ग्रामीण और महिलाएं सहित देवलू ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमेंगे। संस्कृति संजोने का संदेश देंगे। उन्होंने कहा कि मेले हमारी समृद्ध संस्कृति, सामाजिक एकता और प्राचीन परंपराओं के जीवंत प्रतीक है। मेले हमारी लोक कला, संगीत, नृत्य और रीति-रिवाजों को जीवित रखते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें