डीएवी कालेज कोटखाई में चुने गए मिस्टर व मिस फ्रेशर। स्रोत: कॉलेज प्रबंधन
डीएवी कॉलेज कोटखाई में नए छात्रों का स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। डीएवी कॉलेज कोटखाई में शुक्रवार को नए विद्यार्थियों के लिए स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के पूर्व छात्र परीक्षित चौहान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। छात्रा सेजल ने मुख्य अतिथि को बैज पहनाकर सम्मानित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रोशन लाल वशिष्ठ ने उन्हें शॉल और स्मृति चिह्न भेंट किए। इस अवसर पर वरिष्ठ छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नए छात्रों के लिए पासिंग बॉल और दमशराज सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं करवाईं गईं। इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिताओं के आधार पर वैभव को मिस्टर फ्रेशर और अनुष्का को मिस फ्रेशर चुना गया। मुख्य अतिथि परीक्षित चौहान ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने जीवन में सफलता के लिए निरंतर संघर्ष और मेहनत को आवश्यक बताया। समारोह के अंत में मुख्य अतिथि ने विजेताओं को सम्मानित किया। प्रतियोगिताओं में डॉ. निशा मन्तान, नितिका स्तान और योगेश शर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। छात्र राहुल और अंशिका ने मंच संचालन किया। छात्र राहुल ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।