फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: विशेश्वर भलूनी बने तकलेच मेला समिति के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
15 से 17 अगस्त तक चलने वाले मेेले की तैयारियां शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रामपुर बुशहर के तकलेच में मेले का आयोजन किया जाएगा। विशेश्वर भलूनी को सर्वसम्मति से मेला समिति का अध्यक्ष चुना गया। यह मेला 15 से 17 अगस्त तक चलेगा, जिसकी तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान सुनील कायथ की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें मेला समिति का गठन करने का निर्णय लिया गया। कायथ ने बताया कि 15 अगस्त को स्कूली बच्चों के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महिला मंडलों के कार्यक्रम भी होंगे। शाम पांच बजे खंटू महाराज सेरी-मझाली और देवता साहिब महासू थेडा का स्वागत किया जाएगा। 16 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे से शाम पांच बजे तक पारंपरिक नाटी सहित देव नृत्य होंगे। शाम छह बजे से सांस्कृतिक संध्या शुरू होगी, जिसमें स्थानीय कलाकारों को मंच मिलेगा। लोक गायक अशोक पालसरा भी अपनी प्रस्तुति देंगे। 17 अगस्त को सुबह 10 बजे से महिला मंडलों के कार्यक्रम होंगे। मशहूर लोक गायक दीवान सिवान प्रस्तुति देंगे। दोपहर एक बजे से उनकी प्रस्तुति शुरू होगी। शाम पांच बजे देवताओं की विदाई के साथ तीन दिवसीय मेले का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें