फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सुंडा-सनेई सड़क यातायात के लिए बहाल, भूस्खलन का खतरा बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह भूस्खलन के कारण बंद हो गई थी सड़क
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)। उपमंडल रामपुर की सुंडा-सनेई सड़क दूसरे दिन यातायात के लिए बहाल हो गई है। शुक्रवार सुबह भूस्खलन के कारण यह सड़क बंद हो गई थी, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, सड़क पर अभी भी पहाड़ी से भूस्खलन का खतरा बना हुआ है, जिससे लोगों को डर के साये में आवाजाही करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

यह सड़क डंसा पंचायत के ऊपरी गांवों को जोड़ती है। शुक्रवार सुबह भूस्खलन के कारण यह सड़क पूरी तरह बंद हो गई थी। सड़क बंद होने से विद्यार्थियों, पशुपालकों और बागवानों की मुश्किलें बढ़ गई थीं। बस सेवा भी ठप हो गई थी, जिसके कारण यात्रियों को कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। लोक निर्माण विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद शनिवार दोपहर 12:00 बजे तक सड़क को यातायात के लिए खोल दिया। यातायात बहाल होने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता अजय श्याम ने बताया कि सड़क को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें