फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर में एनएच से बाजारों की गलियों तक अतिक्रमण का जंजाल

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच-पांच किनारे सब्जियों की दुकानों से हादसों का बढ़ा अंदेशा
विज्ञापन


नियमों को ताक पर रखकर बाजार में दुकानों के बाहर भी रख रहे सामान

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। चार जिलों के प्रमुख व्यापारिक केंद्र रामपुर में अतिक्रमण की समस्या जी का जंजाल बन रही है। राष्ट्रीय उच्च मार्ग-पांच और मुख्य बाजार सहित गलियों में भी अतिक्रमण की समस्या बढ़ रही है। अतिक्रमण के कारण शहर आने वाले हजारों लोगों और स्कूली बच्चों को परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। नगर परिषद अब तक इस समस्या से निपटने के लिए ठोस कदम नहीं उठा पाया है। ऐसे में अवैध कब्जा करने वालों के भी हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। हाल यह है कि चौधरी अड्डे में रेहड़ी-फड़ी वाले सब्जी विक्रेता राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर ही दुकानें सजा रहे हैं। चौधरी अड्डा में बस अड्डा स्थित होने के कारण हजारों लोगों का बसों में आना-जाना रहता है। ऐसे में यहां हमेशा हादसा होने का अंदेशा बना हुआ है। इसके अलावा बाजार में दुकानों के बाहर चारपाई में सामान रखा जा रहा है। कई स्थानों और गलियों में भी जगह-जगह अतिक्रमण कर दुकानें लगाई गई हैं। कई कारोबारियों ने दुकानों के सामने रास्ते में सामान रखा है, जिससे बाजार आने-जाने वाले राहगीरों और स्कूली बच्चों को आवाजाही करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने जगह-जगह नियमों को ताक पर रखकर अतिक्रमण किया हुआ है, जिससे स्कूली, कॉलेज के विद्यार्थियों और अन्य राहगीरों को आवाजाही करने में परेशानी झेलनी पड़ रही है।

अतिक्रमण के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग
विकास कुमार, गुलजारी लाल, प्रेम राज, अनिल, महेंद्र सिंह और नीतीश सहित अन्य लोगों ने कहा कि रामपुर में दिन-प्रतिदिन अतिक्रमण की समस्या बढ़ रही है। ठोस कार्रवाई न होने के कारण समस्या और गंभीर रूप धारण कर रही है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और नगर परिषद से अतिक्रमण करने वाले लोगों पर ठोस कार्रवाई करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अतिक्रमण करने वालों पर समय-समय पर चालान काट कर कार्रवाई की जा रही है। एनएच प्राधिकरण, पुलिस और प्रशासन का सहयोग भी जरूरी है। बाजार के कारोबारियों से भी आग्रह है कि दुकानों के बाहर अन्य किसी को सामान सजाने के लिए स्थान न दें। - बीआर नेगी, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद रामपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें