फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोहड़ू में अब नहीं लगेंगे बिजली कट, लो वोल्टेज से मिलेगी निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
समोली से हाटकोटी 66 केवी लाइन बिछी, 12.6 एमवीए का सब स्टेशन तैयार
विज्ञापन


विद्युत बोर्ड 23 के बाद कभी भी शुरू कर सकता है सप्लाई

क्षेत्र के लोगों से बोर्ड ने किया विद्युत लाइनों से दूर रहने का आह्वान

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। जिला शिमला के रोहड़ू उपमंडल के हजारों लोगों को जल्द ही विद्युत के अघोषित कटों और लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी। इसके अलावा हाटकोटी और आसपास के क्षेत्रों के हजारों लोगों को भी सुचारु विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा। समोली से हाटकोटी तक 66 केवी की नई लाइन बिछाने का कार्य पूरा हो गया है, जबकि समोली में 12.6 एमवीए का सब स्टेशन भी बनकर तैयार हो गया है। 23 फरवरी के बाद कभी भी इस लाइन में सप्लाई शुरू हो सकती है, जिसके चलते लाइन के साथ लगते क्षेत्रों में रह रहे लोगों को लाइन से उचित दूरी बनाने की अपील की गई है।

बीते कई वर्षों से विद्युत संबंधी समस्याओं से जूझ रहे रोहड़ू और आसपास के क्षेत्रों को जल्द ही समस्या से निजात मिलेगी। समोली से लेकर हाटकोटी तक करीब 11 किलोमीटर लाइन बिछाने के लिए करीब 30 करोड़ रुपये की राशि व्यय की गई है। इस लाइन में 23 फरवरी के बाद कभी भी विद्युत प्रवाह शुरू कर दिया जाएगा। यही नहीं विद्युत सब स्टेशन से हाटकोटी और आसपास के इलाकों को इसका लाभ मिलेगा। कोटला और नोगली से विद्युत की सप्लाई प्रभावित होने पर समोली सब स्टेशन से भी विद्युत आपूर्ति दी जा सकेगी। इससे रामपुर उपमंडल के लोगों को भी कोटला और नोगली सब स्टेशन से सप्लाई ठप होने पर विद्युत आपूर्ति दी जा सकेगी। इस लाइन के बिछने और सब स्टेशन के निर्माण से हजारों लोगों को सीधे तौर पर फायदा पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्युत प्रणाली उपमंडल नोगली के सहायक अभियंता अरुण शर्मा ने बताया कि 66 केवी समोली हाटकोटी लाइन बिछाने का कार्य पूरा हो गया है। उन्होंने रोहड़ू से लेकर हाटकोटी और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से अपील की है कि सुरक्षा कारणों से इस लाइन से उचित दूरी बनाए रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें