फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कोरम पूरा न होने से नगर परिषद रोहड़ू में चुनाव टला

Sat, 20 May 2023 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहडू। नगर परिषद रोहड़ू के नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव कोरम पूरा न होने के कारण टल गया है। शनिवार को बैठक में सात में केवल चार सदस्य ही उपस्थित रहे।
विज्ञापन

चुनाव के लिए आयोजित बैठक में नियम के अनुसार सात सदस्य में से छह की उपस्थिति अनिवार्य थी। अब अगली बैठक 24 मई को सुनिश्चित की गई है। उसमें नए अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चयन किया जाएगा।
शनिवार को बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास करने वाले चार सदस्य सुजय अग्रवाल, अशोक चौहान, जितेंद्र चौहान और अंबिका भ्रांटा ही उपस्थित रहे। पहले ही सुनिश्चित था कि पूर्व अध्यक्ष, उपाध्यक्ष बैठक में उपस्थित नहीं हो सकते। एक अन्य सदस्य उषा शर्मा पहले ही दोनों के बीच चल रही इस वर्चस्व की लड़ाई से दूरी बनाए हुए हैं। नगर परिषद में सभी सात सदस्यों में से छह कांग्रेस समर्थित हैं।
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि चार सदस्य के बीच पहले ही अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के पद तय हो चुके हैं। यदि अगली बैठक में सभी सात सदस्य उपस्थित रहे तो पद को लेकर फिर से चयन को लेकर टकराव स्थिति बन सकती है।
नए अध्यक्ष पद के लिए अभी अशोक चौहान का नाम आगे चल रहा है। एसडीएम रोहड़ू सन्नी शर्मा ने कहा कि शनिवार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर रखी गई बैठक में केवल चार सदस्य उपस्थित रहे। नियम के अनुसार छह की उपस्थिति अनिवार्य थी। उन्होंने कहा अब 24 मई को अगली बैठक रखी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें