फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवनगर के वार्ड नंबर 4 से निर्विरोध चुने केम राज

विज्ञापन
देवनगर पंचायत के वार्ड नंबर चार से निर्विरोध वार्ड सदस्य चुने केमराज। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
नोगली (रामपुर बुशहर)। रामपुर उपमंडल की देवनगर पंचायत के वार्ड 4 से केम राज खुंद को वार्ड सदस्य चुन लिया गया। देवनगर पंचायत में सबसे पहले वार्ड नंबर 4 से निर्विरोध उम्मीदवार चुने जाने पर ग्रामवासियों में खुशी का माहौल है। बैठक में सभी ग्रामीणों ने नवनियुक्त वार्ड सदस्य केम राज खुंद को मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

वहीं, नवनियुक्त वार्ड सदस्य केम राज ने कहा कि अन्य पंचायतों के लोग भी इस तरह की पहल करें और सर्वसम्मति से उम्मीदवार चुनें। इससे जहां सरकार का खर्च और समय बचेगा वहीं, समाज में समरसता का संदेश जाएगा। उन्होंने सहयोग के लिए ग्रामीणों का आभार जताया और प्राथमिकता के तौर पर विकास कार्यों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया। रामपुर उपमंडल की देवनगर पंचायत के वार्ड नंबर 4 में आयोजित बैठक में पंचायतीराज चुनाव को लेकर चर्चा की गई। बैठक में निवर्तमान पंचायत प्रधान महिंद्र सिंह और पूर्व वार्ड सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें