फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन लाभार्थी 30 तक कराएं पेंशन सत्यापन : राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
7800 पेंशनरों ने करवाया है सत्यापन, शेष 1547 शीघ्र करवाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला कल्याण अधिकारी नितिन राणा ने कहा कि प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तहत जिला किन्नौर के सभी 9257 सामाजिक सुरक्षा पेंशनरों की ईकेवाईसी प्रक्रिया ई कल्याण मोबाइल एप के माध्यम से करवाई जा रही है।
उन्होंने बताया कि इस विशेष सत्यापन अभियान को जिला, तहसील, पंचायत और स्थानीय स्तर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। जिला किन्नौर में अब तक 7800 पेंशनरों ने ईकेवाईसी करवा ली है और शेष 1457 पेंशनर 30 सितंबर तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से ईकेवाईसी पूरी करवा लें। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत सभी पेंशनरों का आधार कार्ड, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और पूर्ण स्थायी पता की नवीनतम जानकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से संकलित की जा रही है। विभाग के अनुसार इस कार्य को पूर्ण करने के उपरांत ही पेंशनरों को पेंशन वितरण की सुविधा विभागीय पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जिले के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा/परित्यक्ता/एकल नारी पेंशन, दिव्यांग राहत भत्ता, कुष्ठ रोगी भत्ता व ट्रांसजेंडर पेंशन के लाभार्थियों से अपील की है कि 30 सितंबर तक अपने सभी आवश्यक दस्तावेज व नवीनतम जानकारी के साथ स्थानीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से पेंशन सत्यापन का कार्य पूर्ण करवाना सुनिश्चित करें, ताकि पेंशन लाभार्थियों को निर्बाध पेंशन मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें