फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: विद्युत उपभोक्ता 31 अक्तूबर तक करवाएं ई-केवाइसी

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत बोर्ड ने रामपुर उपमंडल के विभिन्न क्षेत्रों के लिए जारी की तिथि
विज्ञापन

बिजली सब्सिडी के लिए ई-केवाईसी करवाना जरूरी : मुखिया
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड रामपुर ने उपभोक्ताओं को 31 अक्तूबर तक ई-केवाईसी करवाने का फरमान जारी किया है। प्रदेश सरकार की ओर से बिजली बिल में सब्सिडी के लिए ई-केवाईसी करवाना जरूरी है। विद्युत बोर्ड ने उपमंडल रामपुर के सभी उपभोक्ताओं को तय तिथि तक ई-केवाईसी करवाने का आग्रह किया है।
प्रदेश सरकार की ओर से बिजली बिल में दी जाने वाले सब्सिडी के लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य किया गया है। विद्युत बोर्ड रामपुर ने उपभोक्ताओं के लिए तिथि जारी की है, ताकि उपभोक्ताओं को सब्सिडी का लाभ मिल सके और उन्हें कोई परेशानी पेश न आए। विद्युत उपमंडल रामपुर के सहायक अभियंता राजेश मुखिया ने 31 अक्तूबर से पहले ई-केवाईसी करवाने का आग्रह किया है। लोगों कि सुविधा के लिए ई-केवाईसी के लिए तिथि और जगह निर्धारित की गई है। उपभोक्ता आधार कार्ड या राशन कार्ड की फोटो कॉपी, नया व पुराना बिजली बिल या कंज्यूमर आईडी नंबर साथ रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ राजेश मुखिया ने कहा कि 14 अक्तूबर को सरपारा, 16 को झाकड़ी, 18 को डंसा, 19 को लालसा, 20 को रचोली, 21 को कमलाहू, 22 को नोगली, 23 को डकोलढ़, 24 को शिंगला में उपभोक्ता ई-केवाईसी करवा सकते हैं। इसके अलावा उपभोक्ता 31 अक्तूबर से पहले किसी भी कार्य दिवस पर कार्यालय सहायक अभियंता रामपुर में आकर ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें