फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सरोग में दशहरा, दिलीप सिरमौरी के तरानों पर झूमे लोग

विज्ञापन
ठियोग में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता की विजेता टीम। संवाद
विज्ञापन
बैडमिंटन डबल में प्रवेश और अंशु बने विजेता, सिंगल में अक्षय ने जीता खिताब
विज्ञापन

रावण का दहन कर अच्छाई की बुराई पर जीत का दिया संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। उपमंडल ठियोग के सरोग में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी राजेश गुप्ता और विशेष अतिथि के रूप में जिला परिषद केलवी वार्ड सदस्य मदन वर्मा उपस्थित रहे। मेला कमेटी ने अतिथियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में मशहूर कलाकार दिलीप सिरमौरी ने अपनी नाटी से समां बांधा और दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इंडियन आइडल फेम योगेश ने अपने गीतों से मनोरंजन किया। इसके अलावा स्थानीय कलाकार किशन वर्मा, रोहिणी डोगरा, राजेंद्र वर्मा, तारा कमल, टीटू वेक्टा, जतिन और दिव्यांश ने भी अपनी नाटियों और गीतों से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। मंच संचालन का जिम्मा गिरधर कालिया और हितेंद्र कालिया ने संभाला। शाम के समय मुख्य अतिथि ने रावण के पुतले का पारंपरिक रूप से बंदूक की गोली दागकर दहन किया। उन्होंने आने वाले पंचायत चुनावों में भाईचारे के साथ रहने का संदेश भी दिया और क्षेत्रवाद की राजनीति करने वाले नेताओं को आगाह करते हुए समाज को दूषित न करने की चेतावनी दी। मेला कमेटी के प्रधान प्रकाश चंदेल ने स्थानीय पंचायतों के लोगों को मेले की शोभा बढ़ाने पर सबका आभार जताया।
विज्ञापन

वॉलीबाल में मुंडा घाट की टीम बनी विजेता
मेले के दौरान पंचायत स्तरीय प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है। वीरवार को बैडमिंटन के सिंगल और डबल मुकाबले हुए। सिंगल प्रतियोगिता में अर्की के अक्षय ने बद्दी के प्रवेश को हराकर फाइनल जीता। डबल में बद्दी के प्रवेश और अंशु की टीम ने कुमारसैन के विवेक और सोनू की जोड़ी को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। वॉलीबाल प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों ने उत्साह दिखाया। वॉलीबाल में मुंडा घाट की टीम ने चियोग को हराकर फाइनल मुकाबला जीता। वहीं, क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जिसमें 40 टीमें भाग ले रही हैं। खेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही लकी ड्रॉ में भी बड़ी इनामी राशि रखी गई है। विजेताओं के लिए 1 लाख और 50 हजार रुपये तक का इनाम रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें