फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सरोग में धूमधाम से मनाया दशहरा, केहर सिंह खाची ने किया रावण दहन

विज्ञापन
सरोग में शिकारी देवी की पालकी रावण दहन के लिए पधारती हुई। संवाद
विज्ञापन
सरोग में धूमधाम से मनाया दशहरा, केहर सिंह खाची ने किया रावण दहन
विज्ञापन

. नाटी और लोक गीतों से कलाकारों ने बांधा समां, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का लोगों ने लिया आनंद

संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग (रामपुर बुशहर)।
विजय दशमी के पावन अवसर पर सरोग में पारंपरिक दशहरा मेले का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस दौरान रावण दहन के साथ विभिन्न लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। पारंपरिक नाटी और लोक गायन कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे। कलाकारों की प्रस्तुतियों पर दर्शक झूमते नजर आए और पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा। रावण दहन का आयोजन शाम को किया गया। वन निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची ने रावण दहन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। रावण दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। वर्षों से आयोजित हो रहा सरोग का दशहरा मेला धार्मिक आस्था, लोक संस्कृति और सामाजिक मेलजोल का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। मेले में आसपास के गांवों और विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में लोग भाग लेते हैं।
विज्ञापन

सिंगल मुकाबले में आसीम बनीं विजेता
ठियोग (रामपुर बुशहर)। सरोग में दशहरा मेले के दौरान खेलकूद प्रतियोगिताएं करवाई गईं। दो दिनों तक चली बैडमिंटन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। सिंगल मुकाबले में आसीम ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि अमन उपविजेता रहे। डबल मुकाबलों में आसीम और आदित्य की जोड़ी ने जीत हासिल की। विकेश और उनके जोड़ीदार उपविजेता रहे। बैडमिंटन की सिंगल प्रतियोगिता में 22 टीमों और डबल प्रतियोगिता में 16 टीमों ने भाग लिया। फ्लड लाइट में रात को खेले गए मुकाबलों ने प्रतियोगिता का रोमांच बढ़ाया। क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में गुठान रॉयल ने एसपी मधान की टीम को 15 रनों से शिकस्त देकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में कुल 64 टीमों ने भाग लिया। सरोग का दशहरा मेला धार्मिक परंपराओं के निर्वहन के साथ-साथ खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और हिमाचल की समृद्ध लोक संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। रावण दहन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और खेलकूद प्रतियोगिताओं के संगम ने इस वर्ष के आयोजन को खास बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें