फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नित्थर का विकास न होने पर अपनी ही सरकार को घेरा

Mon, 27 Mar 2023 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)। उपतहसील नित्थर के हजारों बाशिंदे मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहे हैं। न तो यहां बस अड्डा है और न ही बेहतर और उच्च शिक्षण संस्थान। सरकारी कार्यालय भी निजी भवनों में चल रहे हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी के महासचिव सिकंदर ठाकुर ने भाजपा और कांग्रेस सरकारों पर नित्थर की अनदेखी का आरोप लगाया है। एक बयान में उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से हर विधानसभा क्षेत्र में एक डे बोर्डिंग केंद्रीय विद्यालय खोला जाना है।
नित्थर क्षेत्र से सबसे पहले मांग गई थी। इस पर निरीक्षण कमेटी ने जल्द ही जगह का निरीक्षण करने की बात कही लेकिन आज तक कमेटी निरीक्षण करने नहीं आई।
नित्थर क्षेत्र में डीएवी स्कूल खोलने की मांग वर्षों से की जा रही है। नित्थर लूहरी परियोजना 210 मेगावाट चरण-1 से प्रभावित क्षेत्रों में आता है। उपतहसील नित्थर के कार्यालय समेत कई विभाग अभी भी निजी भवनों में चल रहे हैं। एक बहुउद्देश्यीय कार्यालय भवन की मांग नित्थर की जनता कई वर्षों से कर रही है।
विज्ञापन

नित्थर में हर दिन ट्रैफिक जाम से लोगों को मुश्किलें झेलनी पड़ रही है। दशकों से नित्थर में बस अड्डे का निर्माण नहीं हो पाया है। उन्होंने प्रदेश सरकार, आनी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी नेताओं और भाजपा विधायक लोकेंद्र कुमार से नित्थर क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करने की मांग उठाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें