फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मरम्मत के चलते चाटी पुल से आज वाहनों की आवाजाही रहेगी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
चार किलोमीटर अतिरिक्त वाया ब्रौ पुल होगी छोटे वाहनाें की आवाजाही
विज्ञापन

प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग से समय रहते जल्द मरम्मत करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। कुल्लू जिले की पांच पंचायतों के लिए वाया चाटी पुल से आवाजाही सोमवार को पूरी तरह से बंद रहेगी। मरम्मत कार्य के चलते जीप योग्य चाटी पुल पर पैदल चलने और वाहनों की आवाजाही बंद रहेगा। ऐसे में लोगों को चार किलोमीटर अतिरिक्त वाया ब्रौ पुल और बजीर बावड़ी से होकर आवाजाही करनी होगी। प्रशासनिक आदेशों के चलते पुल पर सोमवार को छोटे वाहनों और लोगाें को सफर करने पर रोक रहेगी। वहीं, ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस थाना रामपुर और ब्रौ को निर्देश दिए गए हैं। जिला शिमला से कुल्लू जिले की जगातखाना, तुनन, खरगा, धारा सरघा, कुश्वा और रामपुर की सरपारा पंचायतों को जोड़ने वाले चाटी पुल पर सोमवार वाहनों की आवाजाही बंद होने से परेशान होना पड़ेगा। पंचायताें के छोटे वाहन वाया ब्रौ पुल होकर आवाजाही कर पाएंगे।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग रामपुर के सहायक अभियंता बृजलाल ने बताया कि चाटी पुल का मरम्मत कार्य एक दिन में पूरा करने की कोशिश करेंगे। एक दिन में नहीं हुआ, तो मंगलवार को पूरा किया जाएगा। एसडीएम रामपुर निशांत तोमर ने बताया कि चाटी ब्रिज पर वाहनों की आवाजाही और पैदल यात्रियों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। सोमवार को सभी यातायात ब्रो ब्रिज, वजीर बावड़ी के माध्यम से डायवर्ट किया जाएगा। उन्होंंने लोक निर्माण विभाग को समय रहते चाटी पुल का मरम्मत कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी रामपुर और थाना प्रभारी ब्रो के साथ समन्वय करेंगे और डायवर्जन सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें