फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरू खड़ड् उफान पर, चार गांवों का कटा संपर्क

विज्ञापन
जांगलिख के सुंदरू खड्ड का जलस्तर बढने पर पार करने की नाकाम कोशिश में लोग - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रोहडू। क्षेत्र में पिछले कई दिनों से हो रही भारी बारिश से छौहारा विकास खंड के जांगलिख गांव के चार गांवों का संपर्क कट गया है। सुंदरू खड्ड का जलस्तर बढ़ने से यह समस्या पेश आई है। हालत यह है कि क्षेत्र के इन गांवों के कई घरों में रसोई गैस सिलिंडर तक खत्म हो गए हैं। खड्ड के उफान पर आने से लोग चाहकर भी गैस सिलिंडर घर तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। इसके साथ ही क्षेत्र के जरूरी काम के लिए घर से बाहर भी नहीं जा पा रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों ने सरकार से खड्ड पर शीघ्र पुल निर्माण की मांग उठाई है। जांगलिख गांव रोहडू़ उपमंडल का किनौर की चोटियों के साथ सटा अंतिम गांव है। सुंदरू खड्ड पर बना पुल करीब चार साल पहले गिर चुका है। इसके बाद लोग खड्ड के पानी में जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने को मजबूर हैं। बीते जुलाई महीने में नदी का जलस्तर बढ़ने पर भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने यहां पर पहुंचकर सेल्फी ले चुके हैं। इस दौरान उन्होंने लोगों को आश्वासन भी दिए थे। अब बीते दो दिनों से खड्ड का जलस्तर बढ़ने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
तांगणू जागलिख पंचायत की पूर्व प्रधान सुशीला नेगी, कांग्रेस मंडल रोहडू़ के महासचिव जयलाल खाची, पंचायत सदस्य नीला देवी, भीषम सिंह और प्रीतम सिंह ने बताया कि दो दिनों से जांगलिख के पेछियाणी, पिष्टवाडी, शौटवाडी और चमराड़ा गांव का संपर्क कट गया है।
विज्ञापन

बीडीओ चिड़गांव रोशन लाल शर्मा ने कहा सुंदरू खड्ड पर मशीन लगाई जा रही है। आज मशीन में डीजल नहीं था इसलिए नदी में अस्थायी व्यवस्था नहीं हो सकी। जल्द ही आवाजाही बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें