फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: 824 ग्राम अफीम, ढाई लाख नकदी के साथ दबोचा नशे का सौदागर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की एसआईयू ने घर पर दबिश देकर पाई कामयाबी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग(रामपुर बुशहर)। पुलिस की कड़ी कार्रवाई के बाद भी नशे के सौदागर लगातार सक्रिय हैं। नशे पर लगाम लगाने में पुलिस भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही। बीते रोज पुलिस ने ठियोग के रहीघाट में दबिश देकर नशे के सौदागर को दबोचा। नशा के सौदागर के घर पर हुई इस छापेमारी के दौरान पुलिस की एसआईयू टीम ने 824 ग्राम अफीम और करीब ढाई लाख रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

नशे के खिलाफ मुस्तैद पुलिस ने अफीम की एक बड़ी खेप पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस की एसआईयू टीम ने बीते शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर ठियोग के रहीघाट में एक सैलून चलाने वाले व्यक्ति के घर पर छापा मारा। पुलिस लंबे समय से इस नशे का कारोबार करने वाले व्यक्ति को खेप के साथ पकड़ने का प्रयास कर रही थी और शुक्रवार को पुलिस को इसमें कामयाबी भी मिल गई। शुक्रवार को जब पुलिस ने रहीघाट स्थित नशा तस्कर के घर पर छापेमारी की तो उसके घर से 824 ग्राम अफीम और साथ ढाई लाख रुपये की नकदी भी बरामद हुई है। आरोपी की पहचान सोहन लाल उर्फ हैपी (35), पुत्र राज कुमार, निवासी राज भवन, रहीघाट, तहसील ठियोग, जिला शिमला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना ठियोग में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि पुलिस ने नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्ति से अफीम और नकदी बरामद की है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों को पुलिस किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें