फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनी में आज से शुरू होगी घर-घर से कूड़ा एकत्रित करने की योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। आनी नगर पंचायत के सभी वार्डों में आज से घर-घर से कूड़ा उठाने की योजना शुरू होगी। इसके तहत सुबह सात बजे नगर पंचायत के कर्मचारी वार्डों में सिटी बजाएंगे। इसके बाद लोगों को घर में एकत्रित कूड़े को कर्मचारी को देना होगा। इस योजना के तहत हर रोज 600 घरों के अतिरिक्त दुकानदारों, होटलों, ढाबों और अन्य व्यावसायिक संस्थानों से कूड़ा एकत्रित किया जाएगा। इस कार्य के लिए 60 सफाई कर्मचारियों और एक सुपरवाइजर की तैनाती की गई है। नगर पंचायत ने शहरवासियों से गीले ओर सूखे कूड़े को अलग-अलग कर्मचारी को देने की अपील की है।
विज्ञापन

दुकानों से शाम 6:00 बजे के बाद एकत्रित किया जाएगा कूड़ा
नगर पंचायत के सात वार्डों के घरों से सुबह के समय कूड़ा एकत्रित किया जाएगा तो वहीं दुकानों और अन्य व्यावसायिक संस्थानों से शाम 6:00 बजे के बाद कर्मचारी कूड़ा उठाएंगे। शाम के समय बाजार में लोगों की आवाजाही कम होने से कार्य में कोई दिक्कत नहीं आएगी और न ही कारोबारियों का काम प्रभावित होगा।
घर से कूड़ा उठाने के 50 रुपये, दुकानदारों से वसूला जाएगा 100 रुपये शुल्क
नगर पंचायत आनी ने योजना शुरू करने के साथ ही कूड़ा उठाने की दरें भी तय कर दी हैं।
इसके तहत घर से कूड़ा उठाने का शुल्क 50 रुपये तय किया गया है जबकि दुकानदारों से 100 रुपये और होटल और रेस्तरां से 200 रुपये प्रतिमाह शुल्क वसूला जाएगा। नगर पंचायत आनी ने सभी नगरवासियों से योजना को सफल बनाने की अपील की है।
विज्ञापन

नगर पंचायत आनी की अध्यक्ष सरसा देवी ने बताया कि सोमवार से शहर में घर-घर से कूड़ा उठाने की योजना शुरू होगी। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने लोगों से योजना को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें