फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मंडलायुक्त शिमला ने किन्नौर के विकास कार्यों पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ में आयोजित बैठक की अध्यक्षता की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ(किन्नौर)। राज्य सचिव आयुष विभाग एवं मंडलायुक्त शिमला ए. शेनामोल ने सोमवार को उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने राजस्व विभाग की ओर से लंबित पड़े निशानदेही एवं इंतकाल के मामलों पर विस्तृत चर्चा की और अधिकारियों को समयबद्ध सीमा में राजस्व कार्यों के निपटान के निर्देश दिए ताकि ग्रामीण परिवेश के लोगों को राहत मिल सके। राज्य आयुष विभाग की सचिव ने 20 करोड़ रुपये की लागत से क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर ब्लॉक की वर्तमान स्थिति पर ब्यौरा मांगा और इसके गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य सुनिश्चित करने के दिशा-निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सकों के रिक्त पड़े पद और उपलब्ध चिकित्सा विशेषज्ञों के संदर्भ में विस्तृत चर्चा की ताकि वर्तमान प्रदेश सरकार की सर्वस्पर्शी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ घरद्वार पर दुर्गम क्षेत्र के लोगों को मिल सके। मंडलायुक्त ए. शेनामोल ने पर्यटन स्थल सांगला में स्थापित मल निकासी परियोजना पर चर्चा की। साथ ही किन्नौर में निर्माणाधीन रिब्बा, नमज्ञा और कल्पा मल निकासी परियोजनाओं पर जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

राज्य आयुष सचिव ने जनजातीय जिला किन्नौर में वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत प्रदान किए गए उपेक्षित एवं निर्धन वर्गों को भू पट्टे पर जानकारी मांगी। उन्होंने इस प्रक्रिया को पारदर्शी एवं जवाबदेही बनाने पर बल दिया ताकि पात्र लोगों को भूमि का मालिकाना हक मिल सके और उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर बन सके। उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बैठक का संचालन किया। बैठक में एसडीएम कल्पा अमित कलथाईक, सहायक आयुक्त विपिन ठाकुर, कार्यकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुधीर नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें