फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: क्रांतिकारी और साहित्यकार यशपाल को किया याद

विज्ञापन
महाविद्यालय रामपुर में आयोजित जिला स्तरीय यशपाल जयंति समारोह में मौजूद छात्र और छात्राएं। संवा
विज्ञापन
रामपुर कॉलेज में जिला स्तरीय समारोह, शिक्षाविदों ने यशपाल के व्यक्तित्व और कृतित्व पर की चर्चा, कवियों ने बटोरी वाहवाही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। भाषा एवं संस्कृति विभाग जिला शिमला एवं गोविंद बल्लभ पंत राजकीय महाविद्यालय रामपुर के संयुक्त तत्वाधान में रामपुर कॉलेज के सभागार में जिला स्तरीय यशपाल जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान साहित्यकारों ने क्रांतिकारी और साहित्यकार यशपाल को याद किया। कार्यक्रम में प्रथम सत्र की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार ओम भारद्वाज ने की। कॉलेज उपप्राचार्य डाॅ. विद्या बंधु नेगी बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में क्रांतिकारी और साहित्यकार यशपाल के व्यक्तित्व और कृतित्व पर हिमाचल कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी, वरिष्ठ साहित्यकार व शिक्षाविद् डाॅ. सत्य नारायण स्नेही ने पत्र वाचन किया, जिस पर विस्तृत परिचर्चा की गई। दूसरे सत्र में बहुभाषी कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार ओम भारद्वाज, ललित मोहन भारती, वेद प्रकाश शर्मा, नरेंद्र शर्मा, उमा ठाकुर, सुशील भारती, हितेंद्र शर्मा, धर्मपाल भारद्वाज, डॉ. सतपाल खूंद और गगनजीत प्रेमी ने कविताएं पेश कीं।
विज्ञापन

छात्रों ने भी किया कविता पाठ
समारोह में महाविद्यालय के छात्रों में अदिती कंसल, प्रिया, साक्षी जिस्टू, प्रितम आजाद, अमीषा, निर्मला, शिवानी और प्रीति शर्मा ने कवि सम्मेलन में भाग लिया। कार्यक्रम में मंच संचालन डाॅ. जगदीश बाली ने किया। रूपी सिराज कला मंच ने पर्दा, अखबार में नाम, खुदा और खुद की लड़ाई ,धर्मयुद्ध, महाराज का इलाज और महादान आदि कहानियों का नाट्य मंचन किया और दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। इस मौके पर जिला भाषा अधिकारी शिमला अनिल हारटा, सहायक लोक संपर्क अधिकारी एमएस नेगी, आचार्य नोरबू नेगी, राजेश नेगी, विपन शर्मा सहित कई छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें