फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: देवताओं के आगमन से जिला स्तरीय आनी मेला शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
देवताओं की निकाली गई भव्य शोभायात्रा, विधायक लोकेंद्र कुमार ने मुख्य अतिथि बतौर की शिरकत
विज्ञापन



आनी (कुल्लू)। चार दिवसीय जिला स्तरीय पारंपरिक आनी मेला बुधवार को विधिवत रूप से देवताओं के आगमन के साथ आरंभ हो गया। मेले के शुभारंभ पर देवता शमशरी महादेव , पनेउई नाग, देउरी नाग, ब्यूंगली नाग, कुलक्षेत्र महादेव और कुंईर के देवता व्यास ऋषि ने भाग लेकर शोभा बढ़ाई। सभी देवताओं की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। शुभारंभ अवसर पर विधायक लोकेंद्र कुमार मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने दीप प्रज्वलन कर मेले का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक पहचान और मेल-मिलाप का प्रतीक हैं, जिन्हें राजनीति से दूर रखा जाना चाहिए। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की और समाज को सकारात्मक दिशा में ले जाने का आग्रह किया। साथ ही, उन्होंने पुराने बस स्टैंड के पास वर्षा शालिक और बैठने की व्यवस्था के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने सभी देवताओं को 31- 31 सौ रुपये की राशि भेंट की।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
मेले के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, कन्या विद्यालय, हिमालय मॉडल स्कूल और सरस्वती विद्या मंदिर आनी के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल आनी के अध्यक्ष वेद ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता गंगा राम चंदेल, रफ्तार ठाकुर,भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता शशी मल्होत्रा, भाजपा नेता सुरेंद्र ठाकुर, योगेश वर्मा,ताबे राम ठाकुर,ओंकार शाह, प्रिंसीपल आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आनी अमर चौहान, नारायण दीपक, नवल ठाकुर, भजन सिंह, सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें