फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मौसम की मार से मुरझाए बागवानों के चेहरे पर प्लम लाएगा लाली

विज्ञापन
रामपुर पलम की फसल तैयार । संवाद
विज्ञापन
रामपुर के निचले क्षेत्रों में बीते वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष प्लम का बेहतर उत्पादन
विज्ञापन


यूपी के सहारनपुर से खरीदारी के लिए एडवांस में पहुंच रहे कारोबारी

रामपुर उपमंडल में दो सप्ताह बाद शुरू होगा सीजन, लाखों पेटियों के उत्पादन का अनुमान

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। अंधड़ और ओलावृष्टि से इस बार बागवानों को काफी नुकसान हुआ है, लेकिन दो सप्ताह बाद उपमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में शुरू होने वाले प्लम के सीजन से बागवानों को बेहतर कारोबार की उम्मीद जगी है। इस बार पिछले साल की अपेक्षा प्लम की पैदावार बेहतर हुई है और मौसम की सेब अन्य फसलों पर पड़ी मार से निराश बागवानों के चेहरे इस बार प्लम की लाली से खिल सकते हैं। रामपुर में लाखों पेटियां प्लम के उत्पादन का अनुमान है। जल्द ही देश-प्रदेश की विभिन्न मंडियों में रामपुर का प्लम दस्तक देगा। प्लम सीजन को लेकर बागवान तैयारियों में जुट गए हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से प्लम की खरीदारी के लिए एडवांस में कारोबारी बगीचों में पहुंच रहे हैं और उत्पादकों से प्लम की खरीद-फरोख्त कर रहे हैं। गौर हो कि उपमंडल के निचले क्षेत्रों में गुठलीदार फल बागवानों की आर्थिक का मुख्य साधन हैं। सेब के साथ-साथ बागवान निचले गर्म क्षेत्रों में गुठलीदार फलों को तैयार कर रहे हैं। रामपुर में इन दिनों सेंटा रोजा प्लम की खरीदारी के लिए सहारनपुर से कई कारोबारी पहुंच रहे हैं। बीते वर्ष बागवानों पर मौसम की खासी मार पड़ी थी। उत्पादन मात्र 20 फीसदी तक ही हुआ था, जबकि कई बागवानों के मार्के बंद हो गए थे और बागवान काफी निराश थे। हालांकि, इस वर्ष प्लम की फसल काफी अच्छी है और बागवान भी खुश हैं। रामपुर के कोटगढ़, भद्राश, दत्तनगर, निरसू, तलाई, खखरोला, मशेली, राजपुरा, खनोटू, रचोली, रतनपुर सहित कई इलाकों में प्लम का उत्पादन होता है। प्रतिवर्ष निचले क्षेत्रों से प्लम की लाखों पेटियों का उत्पादन होता है। कुलवंत ठाकुर, विजय कुमार, सुरेंद्र सिंह, शेर सिंह, देवेंद्र सिंह और काकू चौहान ने कहा कि बीते वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष प्लम की अच्छी फसल है। फसल तैयार हो रही है और जल्द ही दिल्ली, चंडीगढ़, सोलन और शिमला के मंडियों में प्लम भेजा जाएगा।
बागवानों को दिए जा रहे बेहतर दाम
उधर, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से पहुंचे कारोबारी मोहम्मद राशिद, अकाम अंसारी और जावेद अंसारी ने कहा कि रामपुर के विभिन्न क्षेत्रों में प्लम की खरीदारी की जा रही है। बागवानों को अच्छे दाम दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंधड़ और ओलावृष्टि से बागवान चिंतित
बागवानों का कहना है कि प्लम की फसल तो अच्छी है, लेकिन मौसम बाधा बना हुआ है। रोजाना बागवानों को अंधड़ और ओलावृष्टि की चिंता भी सता रही है। इन दिनों जिस तरह से मौसम विभाग की अंधड़-ओलावृष्टि, बारिश की चेतावनी जारी की गई है, इससे बागवानों के माथे पर चिंता की लकीरें छाई हुई हैं। उम्मीद लगा रहे है कि मौसम मेहरबान रहे, ताकि आर्थिक नुकसान न झेलना पड़े।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें